हिमाचल पंचायत चुनाव : आज बजेगा बिगुल, राज्य निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस वार्ता

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव का आज एलान हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट पर प्रेस वार्ता बुलाई है। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी।

Apr 28, 2026 - 12:52
 0  75
हिमाचल पंचायत चुनाव : आज बजेगा बिगुल, राज्य निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस वार्ता

शिमला : 28 अप्रैल, 2026 

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव का आज एलान हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट पर प्रेस वार्ता बुलाई है। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी। आचार संहिता लगने के बाद सरकार कोई भी नई घोषणा, नई भर्ती, नए टेंडर, ट्रांस, प्रमोशन, उद्घाटन-शिलान्यास इत्यादि नहीं कर पाएगी। प्रदेश की पंचायतों में करीब 51 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 50 हजार मतदाता भी शामिल हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
 
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल पंचायत चुनाव 31 मई से पहले करवाने के आदेश दे रखे हैं, जिसके चलते चुनाव आयोग समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। इससे पहले शहरी निकाय चुनाव की घोषणा बीते सप्ताह कर दी गई है। 51 निकायों में 17 मई और 2 जगह 22 मई को मतदान होना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow