पंचायत चुनाव के लिए सड़कें बंद, सरकार की रैली के लिए खुली, दोहरे मापदंड क्यों : विकी
हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नारे वाली कांग्रेस सरकार पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव विकी पंवार ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में CM सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस हर मोर्चे पर फेल
सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल , जनता सरकार को सता से उखाड़ फेंकने के लिए आतुर
नोजवानों के साथ सुक्खू सरकार ने किया धोखा, 5लाख नोकरी तो दूर, 5000 भी पक्की नोकरी नहीं दे पाएगी सरकार
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 14-12-2025
हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नारे वाली कांग्रेस सरकार पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव विकी पंवार ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में CM सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस हर मोर्चे पर फेल है। इस सरकार से किसान, बागवान, कर्मचारी, पेंशनर्ज, महिला और युवा हर वर्ग परेशान है।
प्रदेश के इतिहास में पहली बार ही ऐसी सरकार आई जिस पर से पहले दिन के फैसले से ही जनता का विश्वास उठना शुरू हो गया था और अब तो जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर है। विक्की पंवार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने विशेष रूप से प्रदेश के युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। पांच लाख नोकरियों का सपना दिखाने वाली ये सरकार 5000 लोगों को भी पक्का रोजगार नहीं दे पाएगी।
इस सरकार में युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और सरकार अपनी मित्र मंडली में मस्त है। वहीं उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर हमला करते हुए कहा कि एक ओर सरकार हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रबंधन अधिनियम (डिजास्टर एक्ट) लागू होने का तर्क देकर पंचायत चुनाव टाल रही है।
वहीं दूसरी ओर अपने जश्न कार्यक्रमों के लिए उन्हीं सड़कों और बस रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ाकर सरकारी कर्मचारियों को जबरन रैली के लिए ला रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड्डल मैदान में कुर्सियां भरने के लिए सरकार ने उन रूटों पर भी एचआरटीसी की बसें दौड़ाई, जिनकी बहाली की मांग लोग लंबे समय से कर रहे हैं।
लेकिन सरकार इतनी बेशर्म हो गई है कि जनता की सुविधा के लिए बसें नहीं भेजेगी लेकिन रैली में लोगों को लाने के लिए रातों रात बसें भेजी गई। उन्होंने कहा कि रैली के लिए सरकारी मशीनरी और सार्वजनिक संसाधनों का खुला दुरुपयोग किया।
विक्की पंवार ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और व्यवस्थाओं का पूरी तरह पतन कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि वही रूट जश्न कार्यक्रम के लिए सुरक्षित और उपयोगी हो सकते हैं, तो पंचायत चुनावों के दौरान आम जनता और मतदाताओं के लिए उन्हें क्यों नहीं खोला जा रहा। भाजपा युवा मोर्चा ने सरकार से मांग की है कि सरकार पंचायय चुनाव करवाकर जनता का सामना करें, ताकि प्रदेश में स्वच्छ लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो
What's Your Reaction?