पंजाब सीमा से जुड़े क्षेत्र में एंट्री टैक्स का होगा युक्तिकरण , विधानसभा में बोले , सीएम सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पंजाब सीमा से जुड़े क्षेत्र में उन्होंने एंट्री टैक्स के युक्तिकरण को कह दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कोई एंट्री टैक्स नहीं लगाया है। यह पहले से ही लगा है। कैबिनेट में भी इसके युक्तिकरण का मामला गया था। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पास से छूट दी जाएगी। जो बढ़ोतरी हुई है, उसका कारण एनएचएआई ने फास्टैग की वजह से है।

Mar 30, 2026 - 19:52
Mar 30, 2026 - 19:55
 0  2
पंजाब सीमा से जुड़े क्षेत्र में एंट्री टैक्स का होगा युक्तिकरण , विधानसभा में बोले , सीएम सुक्खू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  30-03-2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पंजाब सीमा से जुड़े क्षेत्र में उन्होंने एंट्री टैक्स के युक्तिकरण को कह दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कोई एंट्री टैक्स नहीं लगाया है। यह पहले से ही लगा है। कैबिनेट में भी इसके युक्तिकरण का मामला गया था। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पास से छूट दी जाएगी। जो बढ़ोतरी हुई है, उसका कारण एनएचएआई ने फास्टैग की वजह से है। 
सोमवार को प्रश्नकाल के बाद व्यवस्था का प्रश्न उठाते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एंट्री टैक्स लगाने का मामला उठाया। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स को लगाना चिंता का विषय बन गया है। अगर हिमाचल का व्यक्ति पंजाब जाता है तो उसे दिक्कत हो रही है। इस विषय को समझते हुए पंजाब सरकार से बात करें। टैक्सी यूनियन भी नाराज है। 
पड़ोसी राज्यों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने। सुक्खू ने कहा कि एंट्री टैक्स छोटी गाड़ियों का कोई ज्यादा नहीं बढ़ा है। बड़ी गाड़ियों का 130 से 170 रुपये बढ़ोतरी हुई है। नेशनल हाईवे में फास्ट टैग लगा है। उधर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि एंट्री टैक्स मामले पर मुख्यमंत्री ने पुनर्विचार करने का फैसला लिया है। 
पंजाब में जो प्रदर्शन हो रहे हैं उससे हिमाचल के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार के समक्ष भी यह मामला उठाया गया था, जिसके बाद कैबिनेट में भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस पर विचार करेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही इस मसले का हल निकलेगा। हिमाचल के अधिकतर औद्योगिक क्षेत्र सीमावर्ती इलाकों में स्थापित हैं, ऐसे में उद्योगों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow