पड्डल मैदान में जयराम ठाकुर ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न, शीर्ष नेतृत्व और जनता को दी बधाइयाँ
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जश्न मनाया और मिठाइयाँ बाँटी। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमकर थिरके।
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जश्न मनाया और मिठाइयाँ बाँटी। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमकर थिरके। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा लंबे समय से इस जीत के लिए काम कर रही थी।
इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, निवर्तमान मेयर वीरेंद्र भट्ट, मंडी के सह प्रभारी भीमसेन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित सभी 15 वार्डों के प्रत्याशियों की मौजूदगी रही।
What's Your Reaction?


