पर्यटन विकास निगम ने मानसून सीजन में होटलों में 20 से 40 फीसदी छूट देने का लिया फैसला  

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने मानसून सीजन में अपने होटलों में 20 से 40 फीसदी का डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। केलांग के होटल चंद्रभागा, काजा में द स्पिति, कल्पा के किन्नर कैलाश, होटल सुकेत, विल्ली पार्क, चंपक और हमीर होटल को छोड़कर निगम के सभी होटलों में यह छूट मिलेगी

Jun 27, 2025 - 14:14
 0  25
पर्यटन विकास निगम ने मानसून सीजन में होटलों में 20 से 40 फीसदी छूट देने का लिया फैसला  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-06-2025

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने मानसून सीजन में अपने होटलों में 20 से 40 फीसदी का डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। केलांग के होटल चंद्रभागा, काजा में द स्पिति, कल्पा के किन्नर कैलाश, होटल सुकेत, विल्ली पार्क, चंपक और हमीर होटल को छोड़कर निगम के सभी होटलों में यह छूट मिलेगी। यह छूट 15 जुलाई से 12 सितंबर तक मिलेगी। 

समर सीजन के अंत जून महीने में निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक चल रही है। निगम के शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली और चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित होटलों में छूट मिलेगी। पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट और अन्य जानकारी उपलब्ध रहेगी।

निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि पर्यटकों को 12 सितंबर तक बुकिंग पर 20 से 40 फीसदी छूट दी जा रही है। मिंजर मेले के दौरान 27 जुलाई से 3 अगस्त तक होटल इरावती, चंपक और 11 अगस्त से 1 सितंबर तक मणिमहेश  यात्रा के दौरान भरमौर के होटल गौरीकुंड में छूट नहीं दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि कसौली के रोस कॉमन, नारकंडा के होटल हाटू, चायल पैलेस और अनेक्सी, नालदेहरा के द गोल्फ ग्लेड, डलहौजी के होटल मणिमहेश, गीतांजलि और फागू के होटल एप्पल ब्लॉसम में 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 

रोहड़ू के चांशल, होटल बघाल, रामपुर के बुशैहर रिजेंसी, रिवालसर के टूरिस्ट इन, कुल्लू के होटल सिल्वरमून और सरवरी, सराहन में होटल श्रीखंड और मनाली के होटल  रोहतांग मनालसू में 20 फीसदी की छूट रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow