पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा और स्वच्छ एवं हरित हिमाचल के लिए पौधरोपण को बनाये जन अभियान : डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पौधरोपण को जन अभियान बनाकर एवं रोपित पौधों की देखभाल सुनिश्चित बनाकर ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। डॉ. शांडिल आज यहां महासू मित्र मंडल तथा वन विभाग सोलन के संयुक्त तत्वावधान में महासू वाटिका में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे

Aug 16, 2025 - 19:17
 0  30
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा और स्वच्छ एवं हरित हिमाचल के लिए पौधरोपण को बनाये जन अभियान : डॉ. शांडिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  16-08-2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पौधरोपण को जन अभियान बनाकर एवं रोपित पौधों की देखभाल सुनिश्चित बनाकर ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। डॉ. शांडिल आज यहां महासू मित्र मंडल तथा वन विभाग सोलन के संयुक्त तत्वावधान में महासू वाटिका में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वन महोत्सव एवं पौधरोपण जैसे कार्यक्रम मानव जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य  के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने महासू मित्र मंडल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। 
उन्होंने महासु वाटिका के विकास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और बाड़बंदी, रखरखाव एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए संगठन एवं वन विभाग के मध्य सामूहिक प्रयास पर बल दिया। डॉ. शांडिल ने कहा कि मनुष्य के लिए वन, जीवन एवं प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करना आवश्यक है। उन्होनें कहा कि विकास एवं पर्यावरण के मध्य सन्तुलन बना कर ही पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सोलन वन मण्डल परिधि में 315 हैक्टैयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के दो लाख 67 हज़ार 475 पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रोपित पौधों को सुरक्षित रख ही वृक्ष के रूप में आकार दिया जा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के उपरान्त रीठा का पौधा रोपित किया।    
महासू मित्र मंडल के महासचिव एन.एल. शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने महासू मित्र मंडल की निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसी सामाजिक पहलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। महासू मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने वृक्षारोपण अभियान महासु वाटिका को एक जीवंत हरित स्थल बनाने की जानकारी प्रदान की। वन मंडल अधिकारी एच.के. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत सोलन में 17 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि महासू मित्र मंडल के सहयोग से महासु वाटिका, डीपीएस स्कूल के समीप तथा शामती बाईपास सोलन में रीठा, दाड़ू, सिल्वर रॉक, शीशम तथा अर्जुन के लगभग 70 पौधे रोपित किए गए।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow