यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 17-02-2026
हिमाचल प्रदेश सतर्कता एवं भ्रष्टाचार ब्यूरो की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक फॉरेस्ट गार्ड को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम को शिकायत मिली थी की दभोटा बीट में तैनात फॉरेस्ट गार्ड समीर वन कटान से जुड़े एक मामले को रफा दफा करने के लिए शिकायतकर्ता से ₹5000 की रिश्वत मांग रहा है , जिसके चलते विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी वनरक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बताते हैं कि विजिलेंस की यह कार्रवाई डीएसपी डॉ. प्रतिभा ठाकुर के नेतृत्व में अमल में लाई गई। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को जब यह सूचना दी तो विजिलेंस की टीम ने शिकायतकर्ता को एक विशेष केमिकल लगे नोट दिए। बताते है कि विजिलेंस की आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को जैसे ही शिकायतकर्ता ने ₹5000 की रकम दी तो मौके पर विजिलेंस की टीम पहुंची और टीम ने आरोपी वनरक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विजिलेंस बुधवार को आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को न्यायालय में पेश करेगी। बताते हैं कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पैसों के लेनदेन की काफी शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते विजिलेंस ने वनरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए उसे गिरफ्तार किया है।