पांवटा साहिब अस्पताल में पारदर्शी होगी डाक्टरों का रोस्टर प्रबंधन और दवा वितरण की व्यवस्था 

उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं अध्यक्ष  रोगी कल्याण समिति, पांवटा साहिब द्वारा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सा अधीक्षक को महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं , ताकि पांवटा साहिब तथा शिलाई क्षेत्र से आने वाले नागरिकों को बेहतर , पारदर्शी और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।एसडीएम ने कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब राज्य की कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है

Nov 28, 2025 - 17:57
 0  30
पांवटा साहिब अस्पताल में पारदर्शी होगी डाक्टरों का रोस्टर प्रबंधन और दवा वितरण की व्यवस्था 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  28-11-2025

उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं अध्यक्ष  रोगी कल्याण समिति, पांवटा साहिब द्वारा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सा अधीक्षक को महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं , ताकि पांवटा साहिब तथा शिलाई क्षेत्र से आने वाले नागरिकों को बेहतर , पारदर्शी और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।एसडीएम ने कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब राज्य की कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है, विशेषकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों के लिए। अतः अस्पताल प्रशासन को उच्च स्तर की पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जनता के हित में कार्य सुनिश्चित करना आवश्यक है। 
एसडीएम ने डॉक्टरों का पारदर्शी एवं संतुलित रोस्टर प्रबंधन ने निर्देश दिए कि विशेषज्ञ तथा सामान्य ड्यूटी डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से तैयार किया जाए। अस्पताल में उपलब्ध सभी डॉक्टरों की ड्यूटी संतुलित और न्यायोचित होनी चाहिए। उन्होंने किसी भी नागरिक को विशेषज्ञ सेवाओं से वंचित नहीं होना चाहिए। मासिक रोस्टर रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। अस्पताल के सभी सरकारी डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे दवाइयाँ निजी कैमिस्ट शॉप्स से लिखने से बचें, जब तक कि संबंधित औषधि वास्तव में सरकारी स्टॉक में उपलब्ध न हो या सूचीबद्ध न हो। 
सभी स्टॉक-अभाव का उचित रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा। यह कदम अस्पताल पर जनता का भरोसा बढ़ाने और सरकारी दवाओं के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने हेतु है। उन्होंने ड्रग स्टॉक, प्रिस्क्रिप्शन पैटर्न और उपलब्धता की नियमित आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट अब प्रत्येक रोगी कल्याण समिति की बैठक का अनिवार्य एजेंडा होगी। उन्होंने कहा कि ये कदम मरीजों के विश्वास को मजबूत करने , सेवा -गुणवत्ता बढ़ाने और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को अधिक जवाबदेह व जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow