राजगढ़ में पिकअप से 100 पेटियां देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 100 पेटियां देसी शराब बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - राजगढ़ 1 अगस्त :
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 100 पेटियां देसी शराब बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 1 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम नियमित गश्त एवं यातायात जांच पर थी। इसी दौरान शायाघाट के समीप सनौरा की ओर से आ रहे एक पिकअप नंबर HP63A-2142 को जांच के लिए रोका गया। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो डाले में रखी गत्ते की पेटियों से 'पैराडाइज संतरा' ब्रांड की 100 पेटियां देसी शराब बरामद हुईं। सभी बोतलों पर "Sale in Himachal Pradesh Only" अंकित था।
वाहन चालक की पहचान जयप्रकाश उम्र 32 वर्ष निवासी देवठी मझगांव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है ।
पूछताछ के दौरान चालक बरामद शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
What's Your Reaction?