पिछले 24 घंटों के दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट 

हिमाचल में शुष्क मौसम के बीच ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शिमला में भी न्यूनतम पारा गिर गया

Dec 24, 2025 - 13:36
 0  4
पिछले 24 घंटों के दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-12-2025

हिमाचल में शुष्क मौसम के बीच ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शिमला में भी न्यूनतम पारा गिर गया है। 

मंगलवार को यहां पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बीती रात को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली हुई है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 3.2, कल्पा -0.6, धर्मशाला 9.8, ऊना 6.6, नाहन 8.1, पालमपुर 3.5, सोलन 2.4, मनाली 2.3, कांगड़ा 6.0, मंडी 6.7, बिलाकहां कितना न्यूनतम तापमानसपुर 8.5, हमीरपुर 6.8, जुब्बड़हट्टी 6.5, कुफरी 5.5, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 3.8, भरमाैर 3.9, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 3.0, बरठीं 6.6, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.0, देहरागोपीपुर 7.0, ताबो -4.7, नेरी 10.6 व बजाैरा में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow