पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार लोग जख्मी

हरिद्वार में पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी पधर की द्रंग घाटी में खाई में गिर गई। हादसा सोमवार देर रात करीब तीन बजे हुआ। हादसे में चार लोग जख्मी

Jun 17, 2025 - 12:22
 0  54
पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार लोग जख्मी
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     17-06-2025

हरिद्वार में पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी पधर की द्रंग घाटी में खाई में गिर गई। हादसा सोमवार देर रात करीब तीन बजे हुआ। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला गया। सभी लोग जोगिंद्रनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

जानकारी के अनुसार द्रंग क्षेत्र में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पधर से एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। 

घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद मंडी के जोनल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के पीछे वाहन की तेज रफ्तार या नींद लगने की आशंका जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow