पीएम मोदी ने 10 वर्ष में दी 17 करोड़ नौकरियां, कांग्रेस ने 10 वर्ष में केवल 3 करोड़ : कश्यप

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज शिमला संसदीय क्षेत्र के अनेकों कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के विद्यार्थियों ने भारत के संसद का दौरा किया। इस दौरे में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित रहे और हिमाचल से विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जैसे कि विदित है कि एनएसएस, भारत सरकार द्वारा संचालित एक कार्यक्रम है

Aug 11, 2025 - 18:36
 0  20
पीएम मोदी ने 10 वर्ष में दी 17 करोड़ नौकरियां, कांग्रेस ने 10 वर्ष में केवल 3 करोड़ : कश्यप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता  न्यूज़ - शिमला  11-08-2025

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज शिमला संसदीय क्षेत्र के अनेकों कॉलेज से राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के विद्यार्थियों ने भारत के संसद का दौरा किया। इस दौरे में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित रहे और हिमाचल से विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि जैसे कि विदित है कि एनएसएस, भारत सरकार द्वारा संचालित एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य छात्रों को सामुदायिक सेवा में शामिल करके उनके व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। 
इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में 10 वर्ष के दौरान 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां तथा रोजगार मिले है, जबकि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में यह आंकड़ा महज 3 करोड़ था। वहीं विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पांच साल में चार करोड़ से अधिक रोजगार निर्माण की योजना है। आने वाले कुछ वर्षों में चार करोड़ रोजगार का सृजन किया जाएगा। पिछले 10 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार का निर्माण हुआ। पिछले 16 महीनों में ही 11 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया। यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में केवल 3 करोड़ रोजगार का निर्माण हुआ था। 
लेकिन रिजर्व बैंक के आकलन के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले 10 साल में 17 करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरियां एवं रोजगार प्राप्त हुए। कश्यप ने कहा कि मुझे खुशी है कि देश के कृषि क्षेत्र में रोजगार निर्माण 19 प्रतिशत हो गया है जो पूर्व की कांग्रेस सरकार में नकारात्मक स्थिति में था। मोदी सरकार में विनिर्माण क्षेत्र में 15 प्रतिशत रोजगार निर्माण हुआ है तथा सेवा क्षेत्र में 36 प्रतिशत रोजगार निर्माण हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow