पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया मुजरिम , पुलिस के हाथपांव फूले

धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा एक मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद पुलिस कर्मचारियों के भी हाथ पांव फूल गए और अब कैदी को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को उक्त कैदी के दाड़ी की तरफ छुपे होने की संभावना है। पुलिस द्वारा हर तरफ उसे ढूंढ़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो डाल दी गई है

Feb 19, 2025 - 19:32
 0  152
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया मुजरिम , पुलिस के हाथपांव फूले
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  19-02-2025

धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा एक मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद पुलिस कर्मचारियों के भी हाथ पांव फूल गए और अब कैदी को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को उक्त कैदी के दाड़ी की तरफ छुपे होने की संभावना है। पुलिस द्वारा हर तरफ उसे ढूंढ़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो डाल दी गई है। 

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि फरार हुए कैदी को पुलिस कर्मी जगह जगह ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि फरार कैदी को जल्द ढूंढ लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-7, डूंगा बाजार मंदिर रोड कांगड़ा का रहने वाले रजत उर्फ रज्जू के खिलाफ चोरी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गग्गल और कांगड़ा थानों में मामले दर्ज हैं। इसके चलते वह जिला कारागार धर्मशाला में बंद था। बुधवार को जब पुलिस उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाई तो वह मौका पाकर भाग निकला। 

कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने धर्मशाला से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। दाड़ी और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि माना जा रहा है कि रज्जू वहीं कहीं छिपा हो सकता है। वहीं सवाल यह उठता है कि कोर्ट परिसर से पुलिस की मौजूदगी में कैदी आखिर कैसे भाग गया? क्या सुरक्षा में कोई चूक हुई या फिर उसने पहले से ही भागने की योजना बना रखी थी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow