पुलिस ने तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को घर पर छोड़कर पंजाब से नशा लेन गए एक दंपती गिरफ्तार 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं डैहर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक दंपती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पांच ग्राम चिट्टा बरामद

Mar 29, 2026 - 16:58
 0  8
पुलिस ने तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को घर पर छोड़कर पंजाब से नशा लेन गए एक दंपती  गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    29-03-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं डैहर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक दंपती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पांच ग्राम चिट्टा बरामद किया है। हैरानी की बात यह है कि दंपती अपने तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को घर पर छोड़कर पंजाब से नशा लेने गया था।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम डैहर के अलसू चौक पर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार युवक और महिला से पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद तलाशी लेने पर उनके बैग से करीब पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुंदरनगर के कलोहड़ क्षेत्र निवासी दंपती के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों नशे के आदी हैं और अक्सर पंजाब से चिट्टा लाते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले का एक चिंताजनक पहलू यह भी सामने आया कि दंपती अपने तीन माह के बच्चे को घर पर छोड़कर नशा लेने पंजाब गया था। नशे की लत के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही थी और घर का कीमती सामान तक गिरवी रखा जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow