विजय कारगिल दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित - अभाविप

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में कारगिल दिवस के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुस्तकालय में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र छात्रा ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर जवानों को याद किया।

Jul 26, 2026 - 20:44
 0  4
विजय कारगिल दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित - अभाविप

यंगवार्ता न्यूज शिमला 26 जुलाई, 2026 : 

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में कारगिल दिवस के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुस्तकालय में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र छात्रा ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर जवानों को याद किया।

इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि  बीते दिन दिल्ली के जंतर मंतर में वामपंथियों द्वारा देश के जवानों के ख़िलाफ़ आभद्र टिप्पणियां की गई एवं भारतीय सेना को गालियाँ दी गई जिसका विद्यार्थी परिषद विरोध करती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के लिए पहले दिन से साथ खड़ा है एवं पेपर लीक की ख़बर के बाद सबसे पहले विद्यार्थी परिषद ने ही NTA के खिलाफ आवाज़ उठाई जिसके परिणामस्वरूप आज सभी दोषी है कि सलाखों के पीछे हैं। 

परंतु वामपंथियों द्वारा पेपर लीक आंदोलन की आड़ में आम छात्रों को देश के खिलाफ भड़काने का काम किया है जिस दौरान वहां भारतीय सेना के लिए गालियाँ भी निकली गई जिसका विद्यार्थी परिषद पूर्ण रूप से विरोध करती है। देश भर की वो माताएं जिन्होंने अपने जवान बेटों का जीवन देश की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया यह देख आज उन माताओं के मन में बहुत दुख है कि वामपंथी आज भारतीय सेना के खिलाफ आभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं।

आज विद्यार्थी परिषद ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन सभी वीर जवानों को याद किया जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी शहादत दी थी। इकाई अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के छात्रों के अधिकारों के लिए पहले दिन से ही संघर्षरत है। जब पेपर लीक की खबर सामने आई थी, तब सबसे पहले अभाविप ने ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाई थी। परिषद के उग्र आंदोलन और निरंतर दबाव का ही यह परिणाम है कि आज इस धांधली में संलिप्त सभी मुख्य दोषी सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं। अभाविप छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow