पूरी हुई लोगो की 4 दशक पुरानी माँग,रेणुका जी बाँध परियोजना का निर्माण कार्य शुरू

रेणुका क्षेत्र के लोगों की करीब चार दशक पुरानी मांग पूरी हो रही है। गिरि नदी पर बनने जा रही अंतरराष्ट्रीय महत्व की श्री रेणुका जी बांध परियोजना का पहले चरण में आज विधिवत पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया

Apr 9, 2026 - 19:47
 0  22
पूरी हुई लोगो की 4 दशक पुरानी माँग,रेणुका जी बाँध परियोजना का निर्माण कार्य शुरू

स्थानीय विधायक और पीसीसी अध्यक्ष ने किया शुभारंभ,पहले चरण का निर्माण कार्य हुआ शुरू

3 सुरंगों के निर्माण पर 910 करोड़ की राशि होंगी खर्च,बनेगी डेढ़ किलोमीटर लम्बी 3 सुरेंगे

यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका जी    09-04-2026

रेणुका क्षेत्र के लोगों की करीब चार दशक पुरानी मांग पूरी हो रही है। गिरि नदी पर बनने जा रही अंतरराष्ट्रीय महत्व की श्री रेणुका जी बांध परियोजना का पहले चरण में आज विधिवत पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और रेणुका जी के विधायक को विनय कुमार ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

निर्माण कार्य के पहले चरण में यहां 3 सुरंगो का निर्माण किया कार्य किया जाना है जिस पर करीब 910 करोड रुपए की राशि खर्च होगी हर सुरंग की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर होंगी। मीडिया से बात करते हुई विधायक विनय कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक पल है और लंबे समय से इस परियोजना के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। 

उन्होंने कहा कि बांध निर्माण कार्य से निश्चित तौर पर यहां के लोगों की आर्थिको में आने वाले समय में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इनका बांध निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विस्थापितों की मांगों पर सरकार गंभीर रही है ताकि उनको उचित मुआवजा मिले और उनके अधिकार सुरक्षित रहे।

विनय कुमार ने कहा कि 158 ऐसे परिवार थे जो हाउसलेस की सूची में नहीं आ रही रहे थे और अब तमाम प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उन्हें सूची में शामिल किया जा रहा है उन्होंने कहा कि विस्थापितों की अन्य जो भी मांगे होगी उन्हें सरकार के सामने पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow