पूरे प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा 

हिमाचल में 10 से 15 अगस्त तक भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वीरवार को हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन

Aug 7, 2025 - 20:05
 0  5
पूरे प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भाजपा 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-08-2025

हिमाचल में 10 से 15 अगस्त तक भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वीरवार को हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि अभियान में सभी वीर योद्धाओं का स्मरण किया जाएगा। 10 अगस्त को भाजपा संगठनात्मक 171 मंडलों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी। 12 और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शहीदी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

इस दिन भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था, उस समय करोड़ों हिंदू भाई-बहनों पर किस प्रकार से अत्याचार और हिंदू परिवारों का नरसंहार किया गया था, उसका स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम में 300 से 350 कार्यकर्ता भाग लेंगे। 15 अगस्त को हर-घर तिरंगा अभियान के तहत सभी पार्टी कार्यालयों (प्रदेश, जिला एवं मंडल) व सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow