पूर्व DGP पर अपने बेटे के मर्डर का केस , बहू से नाजायज संबंध के आरोप , FIR में पत्नी और बेटी के नाम भी शामिल 

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व कांग्रेस मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ उनके बेटे अकील मुस्तफा की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूर्व डीजीपी , उनकी पत्नी और बेटी तथा बहू पर यह मामला पंचकूला के मांसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61 के तहत दर्ज किया गया

Oct 21, 2025 - 18:28
 0  101
पूर्व DGP पर अपने बेटे के मर्डर का केस , बहू से नाजायज संबंध के आरोप , FIR में पत्नी और बेटी के नाम भी शामिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  21-10-2025
पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व कांग्रेस मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ उनके बेटे अकील मुस्तफा की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूर्व डीजीपी , उनकी पत्नी और बेटी तथा बहू पर यह मामला पंचकूला के मांसा देवी कॉम्प्लेक्स थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 61 के तहत दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 35 वर्षीय अकील, जो पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकील के रूप में प्रैक्टिस करते थे , की 16 अक्टूबर की रात पंचकूला स्थित घर में मौत हो गई थी। 
परिवार ने शुरुआत में इसे दवाओं की ओवरडोज से हुई मौत बताया था , लेकिन बाद में 27 अगस्त का एक पुराना वीडियो सामने आया , जिसमें अकील ने अपने पिता पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया था। उसने यह भी कहा था कि पूरा परिवार उसकी हत्या या उसे झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अकील के परिचित शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस आयुक्त को शिकायत भेजी और मामले की गहन जांच की मांग की। उनका कहना था कि अकील की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और इसे हत्या के रूप में जांचा जाना चाहिए। 
पंचकूला की पुलिस उपायुक्त ( डीसीपी ) सृष्टि गुप्ता ने पुष्टि की कि 20 अक्टूबर की देर रात यह मामला दर्ज किया गया है और एसीपी रैंक अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गयी है , जो पूरे मामले की जांच करेगी। मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रहे हैं और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते थे। उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना दो बार मलेरकोटला से कांग्रेस विधायक रहीं और कैप्टन अमरिंदर सिंह व चरणजीत चन्नी की सरकारों में मंत्री भी रहीं। अकील के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस अब अकील की मौत और उसके वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow