पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का पाँवटा साहिब का दौरा,जनसभा को करेंगे सम्बोधित 

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पाँवटा साहिब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान व पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

Jun 17, 2025 - 15:48
 0  48
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का पाँवटा साहिब का दौरा,जनसभा को करेंगे सम्बोधित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     17-06-2025

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पाँवटा साहिब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान व पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार धवन ने दी है।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि देश में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम (जन सभा) पाँवटा साहिब रामलीला मैदान में 18 जून सुबह 10:00 बजे रखी गई है। इस कार्यकम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

सांसद सुरेश कश्यप सहित स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, पछाद से विधायिका रीना कश्यप, रेणुका जी से नारायण सिंह भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

मंडल अध्यक्ष ने सभी प्रदेश, जिला, मंडल व सभी बूथों के वरिष्ठ प्रतिनिधि,और जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य के साथ सभी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि सभी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें और व्यापक स्तर पर इसे सफल बनाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow