प्रदेश की मंडियों में रेड जून सेब की दस्तक,600 रुपये में बिका 10 किलो का बॉक्स

रेड जून सेब ने मंडियों में दस्तक दे दी है। भट्ठाकुफर फल मंडी में बुधवार को रेड जून सेब की अर्ली वेरायटी का हाफ बॉक्स (10 किलो) 600 रुपये में बिका। मल्याना से बागवान सेब

Jun 12, 2025 - 13:35
 0  33
प्रदेश की मंडियों में रेड जून सेब की दस्तक,600 रुपये में बिका 10 किलो का बॉक्स
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-06-2025

रेड जून सेब ने मंडियों में दस्तक दे दी है। भट्ठाकुफर फल मंडी में बुधवार को रेड जून सेब की अर्ली वेरायटी का हाफ बॉक्स (10 किलो) 600 रुपये में बिका। मल्याना से बागवान सेब के 13 हाफ बॉक्स लेकर मंडी में पहुंचे थे।

ज्ञान सिंह एंड संस फर्म नंबर 27 पर इस सेब को 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दाम मिले। जिले की फल मंडियों में सेब सीजन ने दस्तक दे दी है। हालांकि अभी सेब की अर्ली वेरायटी मंडी में आ रही है। इसमें फल का आकार छोटा और सही गुणवत्ता का सेब न पहुंचने से दाम कम मिल रहे हैं। 

आढ़ती अतर सिंह ने बताया कि मंडी में सेब की खेप पहुंचना तो शुरू हो गई है, लेकिन गुणवत्ता अभी ज्यादा बेहतर नहीं आ रही है। एक बागवान 13 बॉक्स और एक अन्य बी ग्रेड का हाफ बॉक्स बेचने के लिए लाए थे। वह 400 रुपये में बिका। 

इन दिनों मंडी में स्टोन फ्रूट का सीजन पीक पर चल रहा है। रेड ब्यूट और ब्लैक अंबर प्लम को मंडी में रिकॉर्ड दाम मिल रहे हैं। प्लम 80 से 130 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। हालांकि चेरी के दामों में हल्की गिरावट आई है। चेरी का सीजन अंतिम चरण में है। कुछ बागवान दाम सही मिलने की उम्मीद में कच्ची फसल ही मंडी में ला रहे हैं। 

आढ़तियों ने अपील की है कि फसल पूरी तरह तैयार होने पर ही मंडी में लाएं। सेब की 10 किलो की पेटी को 30 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। इसके अलावा गुठलीदार फलों में प्लम की दो किलो की 1,435 पेटियां, खुमानी की दो किलो की 360 पेटियां और आड़ू की 235 पेटियां बिकने के लिए पहुंचीं। मंडी में प्लम के 50 से 125 रुपये प्रति किलो दाम मिले, जबकि खुमानी के 40 से 100 रुपये प्रति किलो और आडू को 50 से 75 रुपये प्रति किलो के भाव मिले। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow