प्रदेश के अधिक बच्चों वाले स्कूलों में नए शिक्षकों की होगी तैनाती : शिक्षा मंत्री

पद मंजूर किए हैं। इन शिक्षकों को वहीं तैनात किया जा रहा है, जहां संबंधित विषयों में पर्याप्त दाखिले

Jan 6, 2025 - 20:49
 0  54
 प्रदेश के अधिक बच्चों वाले स्कूलों में नए शिक्षकों की होगी तैनाती : शिक्षा मंत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-01-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अधिक बच्चों वाले स्कूलों में नए शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। सरकार ने पीजीटी के 700 पद मंजूर किए हैं। इन शिक्षकों को वहीं तैनात किया जा रहा है, जहां संबंधित विषयों में पर्याप्त दाखिले हैं। 

सोमवार को समग्र शिक्षा निदेशालय में जिला उपनिदेशकों के साथ की गई साल की पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का स्वयं जिला व खंड स्तर पर जाकर वह फीडबैक लेंगे। शिक्षा की गुणवत्ता सरकार की प्राथमिकता है। 

शिक्षा विभाग सबसे बड़ा सरकारी विभाग है। इस पर नई पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने उपनिदेशकों से कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करें। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते दो सालों में शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड भर्तियां की हैं। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार ने स्कूल मर्ज करने का फैसला लिया है। यह कोई राजनीतिक फैसला नहीं है। देश में अन्य राज्यों ने स्कूलों को कंसोलिडेट किया है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में सुधार किए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा विभाग सरकार के आदेशों पर स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए कदम उठा रहा है। 

बैठक में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा संजीव सूद, अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हरीश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक प्राथमिक शिक्षा बीआर शर्मा, जिलों के उप शिक्षा निदेशक, डाइट प्रिंसिपल, कार्यकारी प्रिंसिपल एससीईआरटी और समग्र शिक्षा के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow