प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। आज राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए

Dec 25, 2025 - 15:54
 0  28
प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-12-2025

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। आज राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। 

राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। कल्पा, कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम तापमान में माइनस में चल रहा है।माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26, 30 और 31 दिसंबर को किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 

हफ्ते के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

वहीं अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं सुबह या देर रात के घंटों के दौरान 25 से 29 दिसंबर तक निचले पहाड़ी क्षेत्रो व मैदानी कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow