प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 22 और 23 फरवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चंबा, कुल्लू, किन्नौर व लाहुल-स्पीति जिला के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 22 और 23 फरवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Feb 21, 2026 - 12:19
 0  17
प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 22 और 23 फरवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-02-2026

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चंबा, कुल्लू, किन्नौर व लाहुल-स्पीति जिला के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 22 और 23 फरवरी को हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

राज्य के अन्य सभी भागों में 26 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ सकता है। हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने से पारा चढऩे लगा है। दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में दो-सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पहली जनवरी से 20 फरवरी की अवधि के लिए 154 एमएम बारिश को सामान्य माना गया था लेकिन वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow