प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दाैर लगातार एक सप्ताह तक जारी रहने का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दाैर लगातार एक सप्ताह तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में  अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

May 27, 2025 - 16:27
 0  39
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दाैर लगातार एक सप्ताह तक जारी रहने का पूर्वानुमान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-05-2025

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दाैर लगातार एक सप्ताह तक जारी रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में  अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

शिमला में भी हल्के बाद छाए हुए हैं। उधर, सोमवार को 13 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में 2 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 27 मई को राज्य के मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों और ऊंचे पर्वतीय, निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 

28 से 30 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। 31 मई से 2 जून तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow