प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

Mar 4, 2026 - 15:32
 0  15
प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-03-2026

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पारे में अचानक बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान के अंतर में भी वृद्धि हुई है। 

पिछले 24 घंटों में कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-11 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 8.2, भुंतर 7.2, कल्पा 5.6, धर्मशाला 10.5, ऊना 11.0, नाहन 13.1, केलांग -0.2, पालपमुर 11.0, सोलन 9.3, मनाली 5.4, कांगड़ा 12.2, मंडी 9.0  बिलासपुर 11.0, डलहाैजी 13.7, जुब्बड़हट्टी 13.4, कुकुमसेरी 3.7, भरमाैर 7.0, सेऊबाग 5.8, बरठीं 8.1, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.9, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -0.2 व नेरी में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके बाद ऊंचे पहाड़ों और आसपास के मध्य पहाड़ी भागों को छोड़कर अगले 2-3 दिनों में तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow