प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी 

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट है। बुधवार को भी लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई

Oct 2, 2025 - 15:23
 0  54
प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-10-2025

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट है। बुधवार को भी लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिंकुला दर्रे में करीब साढ़े सात सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी। वहीं कांगड़ा जिले के धर्मशाला, पालमपुर के साथ लगते इलाकों और हमीरपुर में बारिश हुई। 

राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 4 से 8 अक्तूबर तक कई भागों में भारी बारिश, अंधड़ चलने व ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। 2 से 4 अक्तूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

5 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होगी। 6 अक्तूबर को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। चोटियों पर बर्फबारी होगी।  

7 अक्तूबर को भी राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 8 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। विभाग ने 5 और 7 अक्तूबर के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 7 अक्तूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow