प्रदेश के कई भागों में मौसम ने ली करवट,रोहतांग सहित लाहुल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग सहित लाहुल की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार शाम से हल्की बर्फबारी शुरू हुई है। उदयपुर घाटी बर्फ से सफेद हो गई है। वहीं शिमला व आसपास भागों में बादल छाए हुए

Jan 17, 2026 - 11:50
 0  11
प्रदेश के कई भागों में मौसम ने ली करवट,रोहतांग सहित लाहुल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-01-2026

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग सहित लाहुल की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार शाम से हल्की बर्फबारी शुरू हुई है। उदयपुर घाटी बर्फ से सफेद हो गई है। वहीं शिमला व आसपास भागों में बादल छाए हुए हैं। बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और ऊना में शीतलहर दर्ज की गई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 और 21 जनवरी को मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि 20 व 22 जनवरी को राज्य में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 

19 जनवरी को राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 20 व 22 जनवरी को मैदानी भागों में अच्छी बारिश, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढऩे की संभावना है, उसके बाद 2-3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसी तरह अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढऩे के आसार हैं, उसके बाद 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow