प्रदेश के छह जिलों के कई क्षेत्रों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम के कई रंग दिखे। कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई और शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। धर्मशाला में रात को बारिश और ओलावृष्टि
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 07-04-2026
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम के कई रंग दिखे। कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई और शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। धर्मशाला में रात को बारिश और ओलावृष्टि हुई।
चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सोलन जके कई क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। दस अप्रैल को कुछ राहत मिलेगी। 11 और 12 अप्रैल को दोबारा प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा।
सुबह के समय धूप खिली, दोपहर बाद कुल्लू में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। लाहौल में हिमखंड गिरने के खतरे को लेकर प्रशासन ने एहतियात बरतने को कहा है। सोमवार को लाहौल के थेतुप कुरकुर (महाल बोक) में दोपहर बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने से पर्यटक दंपती घायल हुआ है।
7 व 8 अप्रैल को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और शिमला जिलों में और 7 अप्रैल को चंबा जिले में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 अप्रैल को शिमला जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी और सिरमौर, मंडी और सोलन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
7 और 8 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। 9 अप्रैल को सिरमौर, शिमला, सोलन और मंडी जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।
What's Your Reaction?




