प्रदेश के जिला मंडी में एक कॉलेज छात्रा ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या 

जिला मुख्यालय के जेल रोड स्थित कुसुम थियेटर के पास एक कॉलेज छात्रा ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को शनिवार रात करीब 8 बजे मिली

Apr 19, 2026 - 11:09
 0  55
प्रदेश के जिला मंडी में एक कॉलेज छात्रा ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     19-04-2026

जिला मुख्यालय के जेल रोड स्थित कुसुम थियेटर के पास एक कॉलेज छात्रा ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को शनिवार रात करीब 8 बजे मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हर पहलू से मामले की जांच कर रही है 

पुलिस के अनुसार युवती धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली थी और मंडी में किराये के कमरे में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। सूचना के बाद डीएसपी मुख्यालय दिनेश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। 

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस छात्रा के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय वार्ड के पूर्व पार्षद हरदीप सिंह राजा ने बताया कि छात्रा ने उसके मामा के साथ कहीं जाना था। वह भांजी को बार बार फोन करता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। 

बाद में उसने भांजी की किसी सहेली का नंबर हासिल कर उसे फोन किया। सहेली के फोन करने पर भी छात्रा ने फोन नहीं उठाया, तब मामा ने लड़की को उसके कमरे में जाकर उससे बात करने को कहा। सहेली जब कमरे में पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उसने छात्रा को फंदे से झूलते पाया। उधर, एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow