प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मिलने वाले स्नेक वेनम एंटी सीरम का सैंपल फेल

देशभर के सरकारी अस्पतालों में मिलने वाले स्नेक वेनम एंटी सीरम का सैंपल फेल हो गया है। सर्पदंश पर लगाए जाने वाले इस एंटी सीरम को महाराष्ट्र सरकार के हाफकिन बायो फार्मा में तैयार किया गया है। सैंपल जांच के लिए केंद्रीय ड्रग्स लैब (सीडीएल) कसौली भेजा गया

Jan 20, 2026 - 12:18
 0  33
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मिलने वाले स्नेक वेनम एंटी सीरम का सैंपल फेल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    20-01-2026

देशभर के सरकारी अस्पतालों में मिलने वाले स्नेक वेनम एंटी सीरम का सैंपल फेल हो गया है। सर्पदंश पर लगाए जाने वाले इस एंटी सीरम को महाराष्ट्र सरकार के हाफकिन बायो फार्मा में तैयार किया गया है। सैंपल जांच के लिए केंद्रीय ड्रग्स लैब (सीडीएल) कसौली भेजा गया था। 

प्रयोगशाला में जांच के दौरान एंटी सीरम में मॉइश्चर (नमी) की मात्रा तीन फीसदी से ज्यादा पाई गई। सीडीएस सैंपल फेल होने की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को भेज दी है। हाफकिन बायो फार्मा से सरकारी स्तर पर वैक्सीन की सप्लाई होती है।

स्नेक वेनम एंटी सीरम का सैंपल फेल होने के बाद अब बैच पर तुरंत प्रभाव से लगाने के लिए कहा है ताकि वैक्सीन का गलत इस्तेमाल न हो सके। बाजार में भी संबंधित वैच का एंटी सीरम नहीं उतरा जाएगा। बताया जा रहा है कि लैब में जांच के दौरान एंटी सीरम का सैंपल 2022 के मानकों को पूरा नहीं कर पाया था, इसके चलते सैंपल फेल हो गया था। 

सैंपल फेल होने की पुष्टि सीडीएल की अधिकारिक वेबसाइट से हुई है। गौरतलब है कि सीडीएल कसाैली ने देश में तैयार और आयात होने वाली सभी प्रकार की वैक्सीन और एंटी सीरम की जांच की जाती है। जांच के बिना किसी वैक्सीन का मानव शरीर पर इस्तेमाल नहीं होता है। यदि कोई वैक्सीन सीडीएल कसाैली में मानकों पर खरी नहीं उतरती तो उसे बाजार में नहीं उतारा जाता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow