प्रदेश के हजारों करोड़ रुपए और सरकार द्वारा लिया कर्जा गया कहां : घनश्याम

घनश्याम शर्मा भारतीय राज्य पेंशन महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत बड़ी भाग्य की विडंबना है और प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि लगभग दो वर्षों से ज्यादा का समय हो गया है जब यह कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर के सत्ता

Mar 5, 2025 - 16:12
 0  42
प्रदेश के हजारों करोड़ रुपए और सरकार द्वारा लिया कर्जा गया कहां : घनश्याम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

दो साल में सरकार में हमें एक पैसा भी नहीं दिया

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-03-2025

घनश्याम शर्मा भारतीय राज्य पेंशन महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत बड़ी भाग्य की विडंबना है और प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि लगभग दो वर्षों से ज्यादा का समय हो गया है जब यह कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर के सत्ता में आई थी और आज बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि जिन लोगों ने सारी उम्र प्रदेश की तरक्की के लिए लगा दी। 

इस प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बनाने में लगा दी, सरकारी नौकरी करते हुए गुजार दी आज वह उम्र के इस पड़ाव में आकर के हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से लोग यहां पर पहुंचे हैं। यह सरकार की नालायी का जीता जागता नमूना है, दो साल से यह सरकार स्थापित हुई है, हिमाचल प्रदेश का पूर्व कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिक इतनी बुरी तरह से ग्रस्त हुआ है कि जिसका अंदाजा आप आज के प्रदर्शन से लगा सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश के इन बुजुर्ग लोगों एवं पूर्व कर्मचारियों के हजारों करोड़ रुपए के चिकित्सा भत्ते बिल का भुगतान नहीं किया है। सबसे पहला विषय तो यह है कि जिन लोगों को इस उम्र में बीमारी के लिए दवाई की जरूरत है, इलाज की जरूरत है, लेकिन इस सरकार ने पिछले दो वर्षों से एक भी रुपया हिमाचल प्रदेश के पूर्व कर्मचारियों को चिकित्सा भत्ते के रूप में नहीं दिया 

हजारों करोड़ रुपए का हमारा पे कमीशन का सरकार के पास पेंडिंग पड़ा है, हम पिछली भाजपा सरकार का धन्यवाद करना चाहते हैं उन्होंने कम से कम पूर्व भुगतान की एक किस्त प्रदेश के तमाम पूर्व कर्मचारी कर्मचारियों को दी। उन्होंने कहा कि दो वर्षों से इस सरकार ने एक पैसा हमें नहीं दिया, हजारों करोड़ रुपए का कर्जा प्रदेश की सरकार ने ले रखा है। 

हम यह भी जानना चाहते हैं कि प्रदेश के यह हजारों करोड़ रुपए और सरकार द्वारा लिया कर्जा गया कहां ? आज सरकार कहती है कि वितीय परिस्थितियां हमारी खराब है वित्तीय परिस्थिति खराब क्यों नहीं होंगी, एक मंत्री एक गाड़ी, उसके स्टाफ की एक गाड़ी उसकी बीवी और बच्चों की गाड़ियां तो खर्चा तो बढ़ेगा ही, ऐसे व्यवस्था क्यों ?

प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है तो कम से कम सरकार अपनी सुविधाओं पर भी अंकुश लगाए । आज प्रदेश के अधिकारियों की फौज लगातार सरकार के पैसे का मिसयूज कर रही है, जितने भी टॉप पर बैठे अधिकारी एक एक गाड़ी उनके बच्चों को और बीवियों को घुमा कर के शहर में लेकर जाती है, क्यों अगर व्यवस्था ठीक नहीं है तो खर्चे रोकने के लिए बहुत सारे उपाय करने की जरूरत है। 

अफसोस इस बात का है कि प्रदेश के मुखिया सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि वह किसी से ना तो राय शुमारी करना चाहते हैं, ना किसी से मशवरा करना चाहते हैं,  हमने कहा कि आप हिमाचल प्रदेश के पूर्व कर्मचारियों की जैसी कि की बैठक बुलाइए तमाम संगठनों को बुलाइए बैठ में चर्चा करेंगे। यह प्रदेश जितना उनका है उससे ज्यादा हमारा भी है और हमारा यह मानना है कि सबसे पहले हमारे लिए देश है प्रदेश है और प्रदेश के बाद हमारे लिए हमारे हक हैं। 

जब कोई बात ही नहीं करना चाहता है केवल सत्ता में विराजमान है तो आज मैं इस बात का ऐलान यहां से करना चाहता हूं, प्रदेश का वरिष्ठ नागरिक जाग गया है, तो आप देखिए आने वाले समय में होता क्या है।  सरकार कितने दिन टिकेगी ये तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन लोगों का ध्यान भटकाने के लिए झूठ बोलना ठीक नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow