प्रदेश में इस बार खाद्य आपूर्ति विभाग किसानों से 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगा गेहूं 

हिमाचल प्रदेश में इस बार खाद्य आपूर्ति विभाग किसानों से गेहूं 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगा। पिछले वर्ष विभाग ने 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की फसल खरीदी

Jan 30, 2025 - 14:25
 0  28
प्रदेश में इस बार खाद्य आपूर्ति विभाग किसानों से 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगा गेहूं 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    30-01-2025

हिमाचल प्रदेश में इस बार खाद्य आपूर्ति विभाग किसानों से गेहूं 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगा। पिछले वर्ष विभाग ने 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की फसल खरीदी थी। इस बार इसमें 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विभाग ने प्रदेश में रबी की फसल के अप्रैल-जून 2025 सत्र के लिए फसल खरीदने के लिए 11 खरीद केंद्र स्थापित हैं। किसानों को गेहूं की फसल को बेचने के लिए विभाग के पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा और पुराने किसानों को नवीनीकरण करना होगा। 

फसल बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। अभी तक 11 किसान पंजीकरण करवा चुके हैं। कांगड़ा जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस बार चार हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार 12792 क्विंटल गेहूं खरीदी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow