प्रदेश में एक सप्ताह तक अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। राज्य में एक सप्ताह तक अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का यलो अलर्ट भी जारी

Mar 29, 2026 - 17:03
 0  7
प्रदेश में एक सप्ताह तक अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-03-2026

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। राज्य में एक सप्ताह तक अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पांच जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

शिमला में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 29 मार्च से तीन अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, पहली अप्रैल को उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 

31 मार्च को कुछ स्थानों पर और 29 से 30 मार्च तथा दो व तीन अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलाव 29 से 30 मार्च और दो-तीन अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए 29 मार्च को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow