प्रदेश में करीब तीन माह बाद वीकेंड टूरिज्म ने फिर पकड़ी रफ्तार,सैलानियों की संख्या में हुआ इजाफा 

हिमाचल प्रदेश में करीब तीन माह बाद वीकेंड टूरिज्म ने फिर रफ्तार पकड़ी है। शिमला, नारकंडा, चायल, कसौली और धर्मशाला में सैलानियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला

Oct 4, 2025 - 11:52
 0  28
प्रदेश में करीब तीन माह बाद वीकेंड टूरिज्म ने फिर पकड़ी रफ्तार,सैलानियों की संख्या में हुआ इजाफा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-10-2025

हिमाचल प्रदेश में करीब तीन माह बाद वीकेंड टूरिज्म ने फिर रफ्तार पकड़ी है। शिमला, नारकंडा, चायल, कसौली और धर्मशाला में सैलानियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद अब गुजरात और अन्य राज्यों से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 

जिससे पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। शिमला के कुफरी और नारकंडा में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन और टैक्सियां पहुंचने से पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है।

कसौली में वीकेंड के लिए होटल और रिसॉर्ट्स की बुकिंग 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। चायल में पिछले हफ्ते के मुकाबले ऑक्यूपेंसी में 30 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। 

वीकेंड टूरिज्म में तेजी के बाद पर्यटन कारोबारियों की अब विंटर टूरिस्ट सीजन से भी उम्मीद बढ़ गई है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि मौसम खुलने के बाद वीकेंड टूरिज्म में तेजी आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow