प्रदेश में कोरोना का तीसरा मामला आया सामने,नालागढ़ में 17 वर्षीय एक किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव

उपमंडल नालागढ़ में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। इस बार 17 वर्षीय एक किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन होम आइसोलेशन में रखा

Jun 10, 2025 - 11:55
 0  54
प्रदेश में कोरोना का तीसरा मामला आया सामने,नालागढ़ में 17 वर्षीय एक किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नालागढ़     10-06-2025

उपमंडल नालागढ़ में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। इस बार 17 वर्षीय एक किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन होम आइसोलेशन में रखा है। युवती को बीते दिनों से सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायत थी। 

जिसके बाद परिजनों ने उसे पहले एक निजी अस्पताल में दिखाया, जहां प्रारंभिक जांच में वह कोरोना संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने भी किशोरी का सैंपल लेकर जांच की, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी के परिजनों सहित उसके संपर्क में आए 18 लोगों के सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक रूप से निगेटिव आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow