प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं घटित,चलती गाड़ी पर गिरीं चट्टानें, दो घायल  

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दाैर लगातार जारी है। इससे जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 435 सड़कें बाधित रहीं। 534 बिजली ट्रांसफार्मर व 197 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित

Jul 22, 2025 - 12:48
 0  54
प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं घटित,चलती गाड़ी पर गिरीं चट्टानें, दो घायल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     22-07-2025

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दाैर लगातार जारी है। इससे जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 435 सड़कें बाधित रहीं। 534 बिजली ट्रांसफार्मर व 197 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा  262 सड़कें व 201 बिजली ट्रांसफार्मर मंडी जिले में ठप हैं। 

मंडी के दवाड़ा फ्लाईओवर के पास एनएच-21 पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई है। इससे सैकड़ों वाहन कई घंटों से फंसे हैं और एनएच बहाली का इंतजार कर रहे हैं। शिमला शहर में भी जगह-जगह पेड़ गिरने की सूचना है। नित्थर-लुहरी सड़क पर खेगसू में पहाड़ी से चलती गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं। 

हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग घायल हुए हैं। हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। इससे नित्थर-लुहरी सड़क मार्ग करीब 12 घंटे तक बंद रहा।  सड़क मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बहाल हुई। हादसे में गाड़ी में सवार राकेश पुत्र रमेश गांव कुटवा व विक्रम पुत्र विषम दास गांव दुराह घायल हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow