प्रदेश में मौसम ने ली करवट, इन दिनों हो रही गर्मी से मिली राहत मिली

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जो सही साबित हो रहा है। प्रदेश के सोलन जिले में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया

Apr 12, 2025 - 16:13
 0  65
प्रदेश में मौसम ने ली करवट, इन दिनों हो रही गर्मी से मिली राहत मिली
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-04-2025

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जो सही साबित हो रहा है। प्रदेश के सोलन जिले में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। लंबे समय के बाद ड्राई स्पेल खत्म हुआ है और बारिश शुरू हो गई है। 

बारिश होने से इन दिन हो रही गर्मी से भी राहत मिली है। अगर अच्छी बारिश दिनभर होती है तो नकदी फसलों को लाभ पहुंचेगा। वहीं, राजधानी शिमला में भी बारिश शुरू हो चुकी है। 

गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने राहत दी है। शनिवार को दिन भर बादलों की लुकाछुपी चलती रहीं। दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow