प्रदेश में लोग अब लोकमित्र केंद्रों में भी बनवा पाएंगे हिम बस कार्ड,प्रति कार्ड 25 रुपये शुल्क तय

राज्य सरकार ने लोकमित्र केंद्रों में भी हिम बस कार्ड बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रति कार्ड 25 रुपये शुल्क तय किया गया है। सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 19 अगस्त 2023 की अधिसूचना

Feb 3, 2026 - 02:23
 0  25
प्रदेश में लोग अब लोकमित्र केंद्रों में भी बनवा पाएंगे हिम बस कार्ड,प्रति कार्ड 25 रुपये शुल्क तय
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-02-2026

राज्य सरकार ने लोकमित्र केंद्रों में भी हिम बस कार्ड बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रति कार्ड 25 रुपये शुल्क तय किया गया है। सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 19 अगस्त 2023 की अधिसूचना को संशोधित करते हुए लोकमित्र केंद्रों में एचआरटीसी की हिम बस कार्ड सेवा को भी शामिल कर दिया है।

हिम बस कार्ड के आवेदन जमा करने पर लोकमित्र केंद्रों में 25 रुपये प्रति आवेदन सेवा शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क सभी करों सहित होगा और नागरिकों द्वारा देय रहेगा। इन दिनों प्रदेश के सभी बस अड्डों में हिम बस कार्ड बनाने की सुविधा दी जा रही है। बस अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ने पर अब लोकमित्र केंद्रों में भी सेवा देने का फैसला लिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow