प्रदेश में समर टूरिस्ट सीजन की औपचारिक शुरुआत के साथ ही पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
हिमाचल प्रदेश में समर टूरिस्ट सीजन की औपचारिक शुरुआत के साथ ही पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बाहरी राज्यों से हजारों सैलानी गर्मी से राहत पाने के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 15-04-2026
हिमाचल प्रदेश में समर टूरिस्ट सीजन की औपचारिक शुरुआत के साथ ही पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बाहरी राज्यों से हजारों सैलानी गर्मी से राहत पाने के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने अपने होटलों में दी जा रही 20 से 40 प्रतिशत तक की छूट बुधवार से समाप्त कर दी है।
निगम की ओर से होटल प्रबंधन को साफ निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं, स्वच्छता, बेहतर खानपान और समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को सुचारु रखने और शिकायतों के त्वरित निपटारे पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है, जिससे पर्यटकों का अनुभव बेहतर हो और निगम की छवि मजबूत बने।
निजी होटल संचालकों ने भी समर सीजन को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल पैकेज, एडवेंचर गतिविधियां, स्थानीय पर्यटन स्थलों के टूर और डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं। चार दिन की छुट्टियों के चलते पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। होटलों में 50 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। मंगलवार को शिमला का रिज मैदान और मालरोड सैलानियों से गुलजार रहा। पर्यटकों ने यहां सुहावने मौसम का आनंद लिया।
What's Your Reaction?




