प्रदेश में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, 96 लाख पेटियां पहुंची बाजार, बागवान गदगद 

हिमाचल प्रदेश में चल रहा सेब सीजन धीरे-धीरे गति पकडऩे लगा है। अभी सेब सीजन आधा हुआ है और 95 लाख 96 हजार सेब की पेटियां मार्केट में पहुंच चुकी

Aug 24, 2025 - 15:45
 0  36
 प्रदेश में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, 96 लाख पेटियां पहुंची बाजार, बागवान गदगद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-08-2025

हिमाचल प्रदेश में चल रहा सेब सीजन धीरे-धीरे गति पकडऩे लगा है। अभी सेब सीजन आधा हुआ है और 95 लाख 96 हजार सेब की पेटियां मार्केट में पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस बार अढ़ाई करोड़ या इससे अधिक सेब पेटियां मंडियों में जाएंगी, क्योंकि यह सीजन रफ्तार पकड़ेगा और अब इसके उफान पर आने का समय आ गया है। 

इन सेब पेटियों के मार्केट में आसानी से पहुंचने से यह भी साफ है कि सडक़ें फिलहाल खुली हैं और लगातार हो रही बारिश भी इसमें उतना ज्यादा असर नहीं डाल सकी है। सेब का सीजन पहले की तरह इस बार भी शिमला व किन्नौर मंडी में सबसे अधिक हुआ है।

यहां बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी ज्यादा सेब मार्केट में पहुंच चुका है। पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो 27 जून से 21 अगस्त तक के समय में 38 लाख 74 हजार 621 सेब बॉक्स मार्केट में पहुंचे थे मगर इस साल 95 लाख 96 हजार 574 सेब पेटियां मंडियों में पहुंच चुकी हैं।

बागबानी विभाग की मानें तो इस साल सेब का कारोबार काफी ज्यादा होगा। अढ़ाई करोड़ से ज्यादा सेब पेटियां इस बार होने का अनुमान है। वैसे बागबानों की मानें तो तीन करोड़ तक सेब पेटियां हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow