प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चाैथे दिन सदन में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पर जमकर हंगामा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चाैथे दिन गुरुवार को सदन में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने वेल में जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Aug 21, 2025 - 12:39
 0  40
प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चाैथे दिन सदन में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पर जमकर हंगामा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-08-2025

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चाैथे दिन गुरुवार को सदन में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने वेल में जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया। विपक्ष की ओर से प्रश्नकाल के दौरान कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते का मामला उठाया गया।

नेता विपक्ष जयराम सहित अन्य विधायकों ने कहा कि 11 फीसदी का महंगाई भत्ता लंबित है। विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान घोषणा की थी कि मई में महंगाई भत्ता दिया जाएगा। लेकिन अभी तक राशि जारी नहीं की गई है। 

जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द महंगाई भत्ता जारी कर दिया जाएगा। इस पर विपक्ष ने आपत्ति जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और अध्यक्ष के आसन के पास जाकर खड़े हो गए। फिर सदन से बाहर चले गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow