प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ नाहन में एबीवीपी का प्रदर्शन

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर राज्य सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Nov 24, 2025 - 18:23
 0  21
प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ नाहन में एबीवीपी का प्रदर्शन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र संगठन ने उठाए सवाल

स्टाफ की कमी और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का जताया विरोध

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    24-11-2025

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर राज्य सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार पर शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए है।

मीडिया से बात करते हुई विद्यार्थी परिषद के वरिष्ट कार्यकर्ता निखिल भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी परिषद हिमाचल में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग कर रही है।  प्रदेश के अधिकतर कॉलेज स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं साथ ही सरकार द्वारा लगातार शिक्षण संस्थानों को बंद किया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाली की भी मांग प्रदेश सरकार से की जा रही है  साथ ही विद्यार्थी परिषद यह भी मांग कर रही है कि जल्द से जल्द हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow