प्रदेश सरकार श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की रोगी कल्याण समिति के 29वें शासकीय निकाय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से रोगी कल्याण समितियों के कार्यों को और बेहतर किया जा रहा है
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 03-07-2025
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की रोगी कल्याण समिति के 29वें शासकीय निकाय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से रोगी कल्याण समितियों के कार्यों को और बेहतर किया जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि रोगी कल्याण समितियां रोगियों को और अच्छी सुविधाएं प्रदान करें। इस दिशा में रोगी कल्याण समितियों के माध्यम से अस्पतालों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना, स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक गुणवत्ता लाना तथा अस्पतालों के प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?



