कारनामा : सोलन की इस पंचायत में नहीं होंगे प्रधान पद के चुनाव , सीट OBC के लिए आरक्षित , पंचायत में एक भी परिवार नहीं

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोलन जिला की एक पंचायत में प्रधान पद के चुनाव पर असमंजस की स्थिति बन गई है, क्योंकि यह सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है, जबकि पंचायत क्षेत्र में ओबीसी वर्ग का एक भी परिवार मौजूद नहीं है। इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।

May 21, 2026 - 20:09
 0  17
कारनामा : सोलन की इस पंचायत में नहीं होंगे प्रधान पद के चुनाव , सीट OBC के लिए आरक्षित , पंचायत में एक भी परिवार नहीं

यंगवार्ता न्यूज़ - बीबीएन 21 मई, 2026 : 

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोलन जिला की एक पंचायत में प्रधान पद के चुनाव पर असमंजस की स्थिति बन गई है, क्योंकि यह सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है, जबकि पंचायत क्षेत्र में ओबीसी वर्ग का एक भी परिवार मौजूद नहीं है। इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब पंचायत में ओबीसी समुदाय का कोई व्यक्ति ही नहीं है, तो फिर प्रधान पद के लिए चुनाव कैसे करवाए जाएंगे। लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सरकार और चुनाव विभाग पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आरक्षण प्रक्रिया तय करते समय पंचायत की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक स्थिति का सही आकलन नहीं किया गया। अब इस फैसले के कारण पंचायत में प्रधान पद के चुनाव रुकने की संभावना बन गई है।

मजेदार बात तो यह है कि जब जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत बुआसनी का रोस्टर जारी किया गया। उस समय भी इस बात का ध्यान नहीं रखा गया कि इस पंचायत में ओबीसी वर्ग के कितने परिवार रहते हैं। हिमाचल प्रदेश में अब 26 , 28 में 30 मई को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हो रहे हैं , लेकिन सोलन जिला के विकासखंड नालागढ़ की बुआसनी पंचायत लोकतंत्र के इस पर्व से वंचित रह गई है।

प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों और ग्राम पंचायत के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में जब जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सोलन मनमोहन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रोस्टर में कुछ त्रुटियां रही है , जिसके चलते बुआसनी पंचायत चुनाव से वंचित रह गई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत  बुआसनी में अब 6 महीने के बाद पुनः चुनाव करवाए जाएंगे और दोबारा से इस पंचायत का रोस्टर जारी किया जाएगा। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष ने सरकार पर पंचायत चुनावों में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow