प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर देशद्रोह के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सहित पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के  आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार

Jun 9, 2025 - 18:04
 0  39
प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर देशद्रोह के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पहलगाम आतंकी हमले के बाद युवक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ डाली थी सोशल मीडिया पर पोस्ट

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    09-06-2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सहित पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के  आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पोंटा साहिब में सब्जी विक्रेता का काम करने वाले सुलेमान नाम के एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में 27 मई को आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया था । 

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक सुलेमान जोकि सहारनपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और और आगामी अन्वेषण के लिए पुलिस रिमांड की भी मांग की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow