प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का चौथा चरण,योजना के तहत जिला सिरमौर के लिए स्वीकृत हुई 11 सड़कें
जल्द शुरू होगा सड़कों का निर्माण कार्य,सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर किया जा चुके हैं आमंत्रित
5 सड़कें पांवटा साहिब,3 शिलाई,1 नाहन,1पच्छाद तो 1 राजगढ़ के लिए हुई स्वीकृत
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 23-03-2026
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सिरमौर जिला में कारगर साबित हो रही है दुर्गम जिला के कई दुर्गम इलाके योजना के तहत सड़क सुविधा से जुड़ रहे है । योजना के चौथे चरण के तहत जिले में 11 नई सड़कों को मंजूरी मिली है। जिला सिरमौर के अलग-अलग विकास खंडों में बनने वाली इन सड़कों पर करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का चौथा चरण में जिला सिरमौर के लिए 11 सड़कें स्वीकृत हुई है जिन पर करीब 90 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन 11 सड़कों में से 5 सड़कें पांवटा साहिब, 3 शिलाई, 1 नाहन, 1 पच्छाद और 1 राजगढ़ खंड के लिए मंजूर की गई है। विभाग द्वारा इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में इन सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?




