प्लॉट कटिंग के दौरान जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त,  हादसे में चालक की मौके पर मौत

अर्की उपमंडल के धारठ गांव में प्लॉट कटिंग के दौरान एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत

Jan 30, 2025 - 19:46
 0  74
प्लॉट कटिंग के दौरान जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त,  हादसे में चालक की मौके पर मौत
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - अर्की      30-01-2025

अर्की उपमंडल के धारठ गांव में प्लॉट कटिंग के दौरान एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जेसीबी ऑपरेटर शहजाद और संजय कुमार दो अलग-अलग जेसीबी मशीनों से प्लॉट कटिंग का काम कर रहे थे। 

इस दौरान संजय कुमार की जेसीबी बैक करते समय अनियंत्रित हो गई और गहरी ढलान में पलट गई। हादसे में संजय कुमार ने बचने के लिए मशीन से छलांग लगाई, लेकिन जेसीबी उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow