फर्जी शादी कर गहने और नकदी लेकर भागने वाली दुल्हन के मामले में पुलिस ने एक गिरोह को किया गिरफ्तार

फर्जी शादी कर गहने और नकदी लेकर भागने वाली दुल्हन के मामले में नगरोटा बगवां में पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। इसमें फर्जी दुल्हन समेत तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल

Nov 16, 2025 - 17:33
 0  35
फर्जी शादी कर गहने और नकदी लेकर भागने वाली दुल्हन के मामले में पुलिस ने एक गिरोह को किया गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    16-11-2025

फर्जी शादी कर गहने और नकदी लेकर भागने वाली दुल्हन के मामले में नगरोटा बगवां में पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। इसमें फर्जी दुल्हन समेत तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। तीन आरोपी पंजाब के हैं, जबकि एक महिला और एक पुरुष हिमाचल के रहने वाले हैं। 

गिरोह जिला कांगड़ा के युवकों की पंजाब की युवतियों के साथ शादी करवाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। अगस्त में पटियालकड़ क्षेत्र के एक युवक से शादी करने के बाद आरोपी युवती 20 दिन बाद ही गहने लेकर भाग गई थी। शनिवार को आरोपी फिर से लड़की की सुजानपुर में शादी करवाने के लिए जा रहे थे। 

इसी दौरान पीड़ितों ने इन्हें पकड़कर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस तरह ठगी का शिकार हुए तीन व्यक्ति पुलिस के सामने आए हैं। उन्होंने लिखित शिकायत दी कि गिरोह यहां के लड़कों की पंजाब की लड़कियों से शादियां करवाता था और कुछ दिन बाद लड़कियां घर से गहने आदि लेकर फरार हो जाती थीं। 

हालांकि, ऐसे मामलों की संख्या अधिक हो सकती है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्तियों की लिखित शिकायत पर शनिवार सुबह पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार कुछ महिलाओं, एक चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत पटियालकड़ गांव के कुछ लोगों ने पुलिस थाना में मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि गांव के लोग उस गाड़ी को भी साथ लाए थे, जिसमें ठगी करने वाले लोग सवार थे। 

लोगों ने पुलिस को बताया कि ये लोग सुजानपुर की तरफ शादी करवाने के लिए जा रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए एक बिचौलिया भी है, जो शादी करवाने के दो लाख रुपये लेता था। इसमें से वह एक लाख रुपये पंजाब के कथित मैरिज ब्यूरो वालों को देता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow