फर्स्ट एचपी गर्ल्स बटालियन ने किया पीपिंग सेरेमनी का आयोजन

1 एचपी गल्र्स बटालियन एनसीसी, सोलन के कार्यालय में सोमवार को गरिमामय वातावरण में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) को उच्च रैंक पर पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित करना था। समारोह के दौरान सेकंड ऑफिसर अल्पा मलिक को फस्र्ट ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया। 

Feb 9, 2026 - 19:17
 0  17
फर्स्ट एचपी गर्ल्स बटालियन ने किया पीपिंग सेरेमनी का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  09-02-2026

1 एचपी गल्र्स बटालियन एनसीसी, सोलन के कार्यालय में सोमवार को गरिमामय वातावरण में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) को उच्च रैंक पर पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित करना था। समारोह के दौरान सेकंड ऑफिसर अल्पा मलिक को फस्र्ट ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया। 
हाल ही में उन्हें एनसीसी गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनके सराहनीय एवं निरंतर योगदान के लिए डायरेक्टर जनरल का प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया था। उनकी पदोन्नति उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, कई एएनओ को थर्ड ऑफिसर से सेकंड ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत अधिकारियों में कृष्णा मेहता, पूनम कुमारी, सुरेश लता, शारदा देवी, सुमन शर्मा, बनिता देवी एवं निशा वर्मा शामिल रहीं। 
इस समारोह की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विवेक भटारा ने की, जबकि मेजर तरुणा, प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में कमांडिंग ऑफिसर ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी तथा कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व एवं देशभक्ति के गुणों के विकास हेतु उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow