बंदरों के हमले से बचाव के दाैरान 65 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक की चार मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत  

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के विकास खंड निरमंड की ब्रौ पंचायत में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। बंदरों के हमले से बचाव के दाैरान 65 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक चार मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गया

Aug 20, 2025 - 20:38
 0  72
बंदरों के हमले से बचाव के दाैरान 65 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक की चार मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - रामपुर बुशहर    20-08-2025

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के विकास खंड निरमंड की ब्रौ पंचायत में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। बंदरों के हमले से बचाव के दाैरान 65 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक चार मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। 

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक देश लाल गौतम (65) रोजाना की तरह अपने घर की छत पर पक्षियों को दाना डालने गए थे। सुबह करीब 6:15 बजे जैसे ही गौतम दाना डालकर निपटे तो अचानक यहां पर बंदरों का एक झुंड आ गया।

बंदरों के हमले से बचाव करते-करते उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चार मंजिला मकान की छत से नीचे जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते पुलिस का दल भी मौके पर पहुंचा और हादसे की जांच शुरू की। 

पुलिस ने खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि घर की छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow